Search

 
 
 

धनबाद : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव 31 को, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

 
Dhanbad : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव 31 जुलाई को है. इसके लिए धनबाद, रांची, हजारीबाग, मेदिनीनगर, संथालपरगना और कोल्हान प्रमंडल में मतदान केंद्र बनाए गए हैं. धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-controversy-between-gm-and-former-deputy-mayor-of-bccl-ej-area-ends-production-begins/">(Dhanbad)

में अग्रसेन भवन स्थित बूथ पर वोटिंग होगी होगी. चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है. अब महज 2 दिन बचे हैं. इसे देखते हुए प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है. वोटरों से व्यक्तिगत तौर पर मिलकर या फोन कर समाज में वोटिंग के लिए प्रेरित कर रहे हैं. लोक लुभावन वादे भी किए जा रहे हैं. अध्यक्ष पद पर दो प्रबल दावेदार अशोक भालोटिया व बसंत कुमार मित्तल आमने-सामने हैं. सम्मेलन के धनबाद जिला चुनाव पदाधिकारी डीएन चौधरी ने बताया कि चुनाव तैयारी पूरी कर ली गई है. 31 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा.

समाज के शिक्षित बेरोजगारों को दिलाएंगे काम : भालोटिया

[caption id="attachment_372940" align="aligncenter" width="243"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/ashok-bhalotia-243x300.jpg"

alt="" width="243" height="300" /> अशोक भालोटिया[/caption] अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार जमशेदपुर के जाने-माने कारोबारी अशोक भालोटिया भी प्रचार के सिलसिले में धनबाद का दौरा कर चुके हैं. उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए धनबाद में रहने वाले समाज के लोगों से वोट करने की अपील की है. कहा कि समाज में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आगे बढ़ाना पहली प्राथमिकता होगी. इसके साथ ही समाज के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार दिलाना, जरूरतमंदों को आर्थिक सहयोग, चिकित्सा सेवा, रांची में प्रांतीय कार्यालय का भवन निर्माण, टूट रहे वैवाहिक संबंधों को जोड़ने समेत समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का पूरा प्रयास करेंगे. संगठन की मजबूती के लिए जिला पंचायत का गठन किया जाएगा.

संस्थाओं को जोड़ सम्मेलन को करेंगे मजबूत : मित्तल

[caption id="attachment_372953" align="aligncenter" width="229"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/basant-kumar-mittal-1-229x300.jpg"

alt="" width="229" height="300" /> बसंत कुमार मित्तल[/caption] अध्यक्ष पद के दूसरे दावेदार बसंत कुमार मित्तल एक महीने में दो बार धनबाद का दौरा कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि मारवाड़ी समाज में अभी भी कई काम अधूरे हैं. जीत मिलने पर उसे पूरा करने का पुरजोर प्रयास करेंगे. मारवाड़ी महिला सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच समेत सभी मारवाड़ी संस्थाओं को जोड़कर मारवाड़ी सम्मेलन को और मजबूत व बेहतर बनाने का प्रयास होगा. सम्मेलन का अपना   प्रांतीय कार्यालय भवन बनाने समेत अन्य कई अधूरे कार्य उनकी प्राथमिकता सूची में हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-masses-district-president-binda-bcku-secretary-suresh-and-5-arrested/">धनबाद

: मासस जिला अध्यक्ष बिंदा, बीसीकेयू सचिव सुरेश समेत 5 गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही