Search

धनबाद: झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट बाल विवाह  के खिलाफ चलाएगा अभियान

Mahuda: स्वंयसेवी संस्था झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट बाल विवाह, बाल व्यापार, बाल तस्करी, बाल मजदूरी एवं बाल यौन शोषण के खिलाफ धनबाद जिले के 150 गांवों में व्यापक जागरुकता अभियान चलाएगा. अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार 20 मई को कंचनपुर स्थित कार्यलय में ट्रस्ट की बैठक हुई. बैठक में अभियान से जुड़े 25 फील्ड कार्यकर्ता मौजूद थे. बैठक को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के संस्थापक शंकर रवानी ने कहा कि बाल विवाह, बाल तस्करी एवं बाल मजदूरी कराने वालों पर कानूनी कारवाई की जाएगी. श्री रवानी ने कार्य योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी फील्ड कार्यकर्ता अपने कार्य क्षेत्र के सभी स्टेक होल्डर्स पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहिया, शिक्षक, स्वयं सहायता समूह सदस्यों से मुलाकात कर अभियान के उद्देश्य पर चर्चा करें एवं संपर्क नंबर प्राप्त करें. ट्रस्ट की सचिव हलिमा एजाज ने सभी कार्यकर्ताओं को निष्पक्ष एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने का सुझाव दिया. बैठक में बिनोद महतो, नईमुद्दीन अंसारी, भागीरथ सिंह,सीता कुमारी, योगेश्वर रवानी, बेला कुमारी,तिलकधारी रवानी, चंदा कुमारी, मोहन रजक, नागेश्वर पासवान ,निजामुद्दीन अंसारी, अशरफ आलम, मुमताज अंसारी, अभिषेक साव,अरुण कुमार दास, शंकर कुमार नापित,  कामेश्वर प्रसाद महतो आदि  मजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp