Search

 
 
 

धनबाद : झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में अब 31 अगस्त तक होगा नामांकन

 

कोयलांचल एकेडमी सेंटर में 31 कोर्स की पढ़ाई नौकरीपेशा के लिए बेहतर विकल्प

Dhanbad : झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में आवेदन की तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है. इस बाबत विश्वविद्यालय ने नोटिस जारी कर दिया है. विद्यार्थी तेलीपाड़ा धनबाद स्थित स्टडी सेंटर कोयलांचल एकेडमी में संचालित 31 कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह जानकारी सेंटर को-ऑर्डिनेटर संजय कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि संस्थान में ई-कॉमर्स, मास कम्युनिकेशन जैसे छह माह के सात सर्टिफिकेट कोर्स, कंप्यूटर एप्लीकेशन, मैनेजमेंट, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, नेचुरोथेरेपी, योगा, नर्सरी टीचर ट्रेनिंग जैसे 12 महीने के 19 डिप्लोमा कोर्स और मैनेजमेंट, एचआर, आरडी, आईटी व कंप्यूटर एप्लीकेशन जैसे 18 महीने के पीजी डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि दुरस्थ माध्यम के ये कोर्स नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहतर विकल्प है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही