Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झारखंड स्टेट सब जूनियर बालक-बालिका वॉलीबॉल टीम घोषित

Dhanbad : झारखंड व धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त तत्वाधान में वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर में दो दिवसीय सिलेक्शन ट्रायल 22 मई को संपन्न हुआ. स्टेट सब जूनियर बालिका वर्ग के सिलेक्शन ट्रायल में राज्य के 24 जिलों से 150 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया. इनमें से 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया. मुख्य चयनकर्ता धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ के महासचिव सूरज प्रकाश लाल ने खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की. एक दिन पहले बालक वर्ग में चयनित खिलाड़ियों के नाम की भी घोषणा की गई. टीम में रिशु सिंह,  अंकित कुमार पाठक, रोहित मित्तल,  कृष्णा कुमार,  सुजल बाखला, सौरभ कुमार सिंह, राहुल करमाली, सचिन कुमार सिंह, लक्ष्य नाग, सत्यम बाघ, सागर गोप, डेविड गागराई को शामिल किया गया है. वैकल्पिक खिलाड़ियों में सुधांशु, निशांत, मोहित कुमार, गुप्ता व आर्यन श्रीवास्तव शामिल किए गए हैं. वहीं, बालिका वर्ग में नैना कुमारी, बिंदिया कुमारी, पूनम कुमारी, ज्योति कुमारी, भूमि कुमारी, पूनम बिरुआ, अरीबा नईम, दिव्या मिंज, पल्लवी कुमारी, रंजन, बसंती कुमारी, करिश्मा कुमारी को टीम में जगह मिली है. वैकेलपिक खिलाड़ियों में रिया कुमारी, खुशी कुमारी, चमचम कुमारी व कोमल मुखी शामिल हैं. सिलेक्शन ट्रायल में मुख्य चयनकर्ता के अलावा चयनकर्ता उत्तम राज, संजय ठाकुर, आशीष आनंद, देबाशीष झा, मौसमी दास, अब्दुल रहमान, नीरज कुमार, खुस्बत परवीन, नंदन यादव आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-20-officers-of-secl-will-get-training-in-iit/">धनबाद

: आईआईटी में एसईसीएल के 20 अधिकारियों को मिलेगी ट्रेनिंग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही