Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झारखंड स्टेट सब जूनियर वॉलीबॉल ट्रायल 21 व 22 मई को

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर स्टेडियम चिल्ड्रेंस पार्क धनबाद में 21 मई को बालक वर्ग का ट्रायल एवं 22 मई को बालिकाओं का ट्रायल होगा. धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में झारखंड वॉलीबॉल संघ द्वारा दो दिवसीय सेलेक्शन ट्रायल किया जा रहा है. झारखंड स्टेट सब जूनियर बालक बालिका वॉलीबॉल टीम गठन भी किया जाएगा. यह जानकारी देते हुए धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ के महासचिव एवं झारखंड वॉलीबॉल संघ के एसोसिएट सेक्रेटरी सूरज प्रकाश लाल ने बताया कि सेलेक्शन ट्रायल में धनबाद के अलावा बोकारो, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, गुमला, सिमडेगा के 300 खिलाड़ी भाग लेंगे. ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 28 मई से 2 जून तक पश्चिम बंगाल के चंदन नगर जिले में आयोजित सब जूनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों को अपने जिले के सचिव का पत्र लाना अनिवार्य है. तभी उन्हें ट्रायल में भाग लेने दिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही