Search

 
 
 

धनबाद : झारखंड टीम बनी सब जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल की चैंपियन

 

टीम में धनबाद के पांच खिलाड़ी शामिल, जिला फुटबॉल संघ ने दी बधाई

Dhanbad : अमृतसर पंजाब में आयोजित सब जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप की विजेता झारखंड टीम में धनबाद के पांच खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन कर धनबाद जिला का नाम रोशन किया. फाइनल मैच में धनबाद की गौरी सिंह एवं परिवर्तित खिलाड़ी के रूप में उतरी पूर्णिमा कुमारी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. गौरी सिंह, पूर्णिमा कुमारी, मौटुसी मंडल, सुनैना टुडू ने एमपीएल एवं फिनिश सोसाइटी में कोच जयश्री गोराई व विक्रम सिंह तथा सुलेखा कुमारी ने टाटा फीडर सेंटर में कोच लखन सिंह के अंडर में कोचिंग की है. सभी खिलाड़ियों को धनबाद जिला फुटबाल संघ के पदाधिकारी श्याम पांडे, शब्बीर आलम, मृदुल बोस, मो सलाउद्दीन, शुभंकर सरकार, उदय मिश्रा, सुनील मिश्रा, सुभाष लोध, सतीश सिंह, संतोष रजक ने बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही