Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने झारखंड की टीम बंगाल रवाना

Dhanbad : सब जूनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए झारखंड की बालक व बालिका टीम 26 मई को धनबाद रेलवे स्टेशन से पश्चिम बंगाल के चंदननगर के लिए रवाना हुई. वहां 28 मई से 1 जून तक खेली जाने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. धनबाद रेलवे स्टेशन पर खेल संघ के पदाधिकारियों व खेल प्रेमियों ने टीम को रवाना किया.

बालक वर्ग में ये हैं शामिल

रोहित मित्तल, रिशु सिंह, कृष्णा कुमार, सागर गोप, डेविड गगराय, लक्ष्य नाग, सत्यम बाघ, सौरव कुमार सिंह, सचिन कुमार सिंह, अंकित कुमार, राहुल करमाली, सजल बाखला को टीम में शामिल में जगह मिली है.

बालिका वर्ग में इन्हें मिला मौका

बालिका वर्ग में बिंदिया कुमारी, पूनम कुमारी, बसंती कुमारी, दिव्या मिंज, पल्लवी कुमारी रंजन, नैना कुमारी, ज्योति कुमारी, भूमि कुमारी, करिश्मा कुमारी, सौवया कुमारी, पूनम बिरुआ व अरबिया को शामिल किया गया है. बालिका टीम की मुख्य प्रशिक्षक मौसमी दास, प्रशिक्षक निशिमा मिंज, जबकि बालक वर्ग के मुख्य प्रशिक्षक आशीष आनंद, प्रशिक्षक प्रियांशु सिंह व टीम मैनेजर गोल्डी साथ गए हैं. खिलाड़ियों को झारखंड वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष आरके आनंद, सचिव सुनील कुमार सहाय, शेखर बोस, किरण टॉमकिन्सन, एसएम हाशमी, प्रमोद कपूर, सूरज प्रकाश लाल, निशिकांत पाठक, उत्तम राज, संजय ठाकुर, वैभव सिन्हा, विकास वर्मा, संजय गुप्ता आदि ने शुभकामनाएं दी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-yoga-will-get-rid-of-knee-back-pain-yogacharya/">धनबाद

: योग से घुटना-कमर दर्द से मिलेगा छुटकारा- योगाचार्य  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही