Search

 
 
 

धनबाद : राष्ट्रीय गतका चैम्पियनशिप के लिए झारखंड टीम का हुआ चयन

 
40 सदस्यीय टीम में धनबाद के 15 खिलाड़ियों ने बनाई जगह
Dhanbad : असम के गुवाहाटी में होने वाले राष्ट्रीय गतका चैम्पियनशिप के लिए 40 सदस्यीय झारखंड राज्य गतका टीम का चयन किया गया. खिलाड़ियों का चयन 15 और 16 जुलाई को धनबाद के शंभूराम धर्मशाला मे आयोजित झारखंड राज्य गतका चैम्पियनशिप मे शामिल खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया. टीम में धनबाद के 15 खिलाड़ियों को मौका मिला है. ये खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में प्रतिनिधित्व करेंगे. धनबाद में आयोजित राज्य गतका चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले धनबाद के आर्यमन, अंशु, विष्णु कुमार सिंह, मंजीत साव, मोहन कुमार पांडेय ने टीम में जगह बनाई. सिलवर जीतकर रणवीर ठाकुर, आयुष कुमार पांडेय, मिनमय दास, मोहन ने भी टीम में एंट्री ली. कांस्य जीतने वाले संजीव भारती, देव कुमार राय, यश राज, शुभम कुमार यादव, तेजस सिंह, सुमित कुमार को भी टीम में शामिल किया गया है. झारखंड राज्य गतका एसोसिएशन के संयोजक पप्पू सिंह ने कहा कि चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राषट्रीय गतका चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है. जहां से खेलो इंडिया व राष्ट्रीय खेल के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/dhanbad-bcku-protested-for-the-demand-of-starting-mine-no-29-of-baijna-colliery/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: बैजना कोलियरी के 29 नंबर खदान को चालू कराने की मांग को लेकर बीसीकेयू ने किया प्रदर्शन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही