Search

 
 
 

धनबाद: झारखंड विस समिति ने दिया वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट शीघ्र पूरा करने का निर्देश

 

निर्माण में विलंब होने से सरकार पर पड़ेगा वित्तीय बोझ  : सभापति

Dhanbad : झारखंड विधानसभा की सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति ने सभापति सह जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय की अध्यक्षता में उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह सहित जिले के सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की. बैठक के समापन के बाद सभापति ने कहा कि धनबाद में जुडको द्वारा बन रहे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है. कार्य में विलंब होने से राज्य सरकार पर वित्तीय बोझ पड़ेगा. उन्होंने बताया कि जुडको ने 2024 तक काम पूरा करने का आश्वासन दिया है. इसके अलावा जुडको द्वारा दो फेज में पेयजल परियोजना चल रही है. पांच सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाना है. पेयजल परियोजना वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण लक्ष्य से पीछे है. इस योजना के डीपीआर पर चर्चा की गई. बताया कि जुडको को धनबाद में पांच सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाना है. परंतु अभी तक उसका काम शुरू नहीं हुआ है. सभापति ने कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनने प्रदूषित पानी दामोदर नदी में नहीं पहुंचेगा और नदी सुरक्षित रहेगी. सभापति ने झारखंड विद्युत संचरण निगम लिमिटेड एवं झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की समीक्षा की. सभापति ने सिविल सर्जन से सदर अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी के उन्नयन के लिए कितने उपकरणों की मांग संबंधी रिपोर्ट देने, धनबाद को उपलब्ध कराए गए नये 108 एंबुलेंस की संख्या, डिवाइस आदि का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. सभापति ने झारखंड कम्युनिकेशन नेटवर्क लिमिटेड, अटल बिहारी इन्नोवेशन लैब, झारक्राफ्ट, पर्यटन विकास की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि अटल बिहारी इन्नोवेशन लैब स्टार्टअप योजना के लाभुकों के लिए हितकारी है. सभापति ने कृषि पशुपालन एवं सहकारिता, परिवहन, कल्याण, भवन निर्माण, उद्योग, पथ निर्माण, वन विकास सहित अन्य विभागों की भी समीक्षा की. बैठक में उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, डीएफओ विकास पालीवाल, नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार, एडीएम सप्लाई योगेंद्र प्रसाद, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, जिला खनन पदाधिकारी मिहिर सालकर, जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार, जिला उद्योग केंद्र सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही