Search

 
 
 

धनबाद:  झारखंड की बेटी की हत्या हो गई और मुख्यमंत्री मीट-भात खाने में व्यस्त : राज सिन्हा

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) दुमका में अंकिता की मौत के बाद धनबाद में भी आंदोलन शुरू हो गया है. 29 अगस्त सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा ने विधायक राज सिन्हा की अगुवाई में रणधीर वर्मा चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अंकिता के हत्यारे शाहरुख का पुतला फूंका. महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी. पुतला दहन में शामिल धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री अंकिता के मामले में संवेदनहीन हैं. वह मीट भात खाने में व्यस्त हैं. उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिये आरोपी को फांसी की सजा देने व लड़की के परिजन को सुरक्षा के साथ 50 लाख मुआवजा देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि उस बच्ची को अच्छी चिकित्सा के लिए न तो सरकार और न ही किसी मंत्री ने कोई प्रयास किया. उनके क्षेत्र दुमका से कई विधायक, सांसद हैं. परंतु उन्हें अपनी बेटी की रक्षा करने का होश नहीं रहा. कि हम उन्होंने कहा कि रांची में जब उपद्रवियों ने मंदिर पर हमला किया था तो उसमें घायल लोगो को सरकार ने विशेष विमान से इलाज के लिए दिल्ली भेजा था. मगर तुष्टीकरण की नीति पर चलने वाली सरकार ने इस बच्ची का इलाज नहीं कराया. उन्होंने कहा कि जब से यह सरकार बनी है, बच्चियों का शोषण और महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं. क्योकि इस सरकार को मीट भात खाने और  कोयला-लोहा चोर को सुरक्षा देने से फुर्सत नहीं है. यह भी पढ़ें:  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-zip-member-got-relief-from-drinking-water-problem-to-the-people-of-tiltodiya-village/">धनबाद

: तिलतोडिया गांव के लोगों को पेयजल समस्या से जिप सदस्य ने दिलाई निजात [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही