Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः बेलगड़िया में झारशिल्प केंद्र का उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

डीसी ने कहा कि केंद्र में महिलाओं को बांस व जूट कला का प्रशिक्षण दिया जाएगा. यह पहल जिला प्रशासन, जेआरडीए और बीसीसीएल के सहयोग से शुरू की गई है. इसका उद्देश्य महिलाओं को पारंपरिक कला के माध्यम से रोजगार व आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने सोमवार को बेलगड़िया टाउनशिप के फेज-5 में झारशिल्प केंद्र का उद्घाटन किया. एसीआईसी आईआईटी-आईएसएम फाउंडेशन की ओर से स्थापित यह एक्सटेंशन सेंटर स्थानीय महिलाओं के कौशल विकास व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. डीसी ने कहा कि केंद्र में महिलाओं को बांस व जूट कला का प्रशिक्षण दिया जाएगा.


उन्होंने कहा कि यह पहल जिला प्रशासन, जेआरडीए और बीसीसीएल के सहयोग से शुरू की गई है. इसका उद्देश्य महिलाओं को पारंपरिक कला के माध्यम से रोजगार व आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है. ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें. उन्होंने कहा कि बेलगड़िया क्षेत्र में कई विकासात्मक योजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनका सीधा लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा. उन्होंने महिलाओं से कहा कि प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं. 


एसीआईसी आईआईटी-आईएसएम) फाउंडेशन की सीईओ डॉ. आकांक्षा सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया. उन्होंने केंद्र के उद्देश्यों व महिलाओं के लिए इसके दीर्घकालिक लाभों पर प्रकाश डाला. आईआईटी- आईएसएम के उप निदेशक प्रो. धीरज कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, उत्पाद विकास व विपणन की संभावनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि यह केंद्र महिलाओं को केवल कौशल प्रशिक्षण ही नहीं देगा, बल्कि उनके उत्पादों को बाजार से जोड़ने में भी मदद करेगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही