Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : निरसा के राधा रानी मंदिर में झूलन उत्सव शुरू

Advertisement
Advertisement
Nirsa : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-statue-of-babu-jagjivan-ram-unveiled-at-central-hospital/">(Dhanbad)

जिले के निरसा के हरियाजाम स्थित राधा गोविंद मंदिर में 5 दिवसीय झूलन उत्सव 9 अगस्त की देर शाम शुरू हुआ. उद्घाटन झामुमो के केंद्रीय सदस्य अशोक मंडल ने किया. मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का  मन मोह लिया. अशोक मंडल ने कहा कि मंदिर में होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों से आसपास का माहौल स्वच्छ होता है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है. उन्होंने इसके लिए मंदिर के संरक्षक हजारीलाल शर्मा व मंदिर कमेटी के प्रयासों की सराहना की. 5 दिनों तक चलने वाले झूलन उत्सव के दौरान मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान भी होंगे. कार्यक्रम में संरक्षक हजारीलाल शर्मा, सेवक अशोक दुधानी, राजू झा, नईम शेख आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-elderly-drowned-in-removing-buffalo-from-pond-death/">धनबाद

: तालाब से भैंस निकालने में डूबा बुज़ुर्ग, मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही