Search

 
 
 

धनबाद: जिम्स हॉस्पिटल पर सरकारी जमीन का अतिक्रमण व गंदगी फैलाने का आरोप

 

स्थानीय लोगों ने जताया विरोध, डीसी नगर आयुक्त व सिविल सर्जन से की शिकायत

Dhanbad : सरायढेला थाना क्षेत्र के कार्मिक नगर स्थित जिम्स हॉस्पिटल के खिलाफ स्थानीय लोगों ने मोर्चा खोल दिया है. लोगों ने हॉस्पिटल पर सरकारी जमीन का अतिक्रमण व कॉलोनी में गंदगी फैलाने का आरोप लगाया है. शनिवार 8 जुलाई को स्थानीय लोग विरोध पर उतर आए.   लोगो ने अस्पताल प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ धनबाद उपायुक्त संदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार, अंचलाधिकारी व सिविल सर्जन से लिखित शिकायत की है. स्थानीय अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जिम्स अस्पताल के निदेशक डॉ प्रकाश सिंह सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लोगों को परेशान कर रहे हैं, उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रबंधक ने पहले वीर कुंवर सिंह नगर की ओर से जाने वाली सड़क का अतिक्रमण कर शौचालय की टंकी का निर्माण कराया. अस्पताल से निकलने वाली गंदगी, कूड़ा कचरा सड़क पर ही छोड़ दिया जाता है. अस्पताल से निकलने वाले गंदे पानी को भी कॉलोनी के नाले में मिला दिया गया है. गंदगी से तरह-तरह की बीमारियों का खतरा है. श्री सिंह ने बताया कि अब सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर चहारदीवारी के निर्माण का प्रयास कर रहे है. अगर चहारदीवारी बन गई तो कॉलोनी की तरफ से आने वाली सड़क काफी संकरी हो जाएगी. उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन विगत कई वर्षों से मनमानी करता आ रहा है. किसी ने आवाज उठाने की हिम्मत नहीं की तो उनका मनोबल बढ़ गया है. अब कॉलोनी वासियों के रास्ते को भी बंद करने की साजिश रच रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि आज कॉलोनी वासियों ने उपायुक्त संदीप सिंह, नगर आयुक्त, अंचलाधिकारी तथा सिविल सर्जन से लिखित शिकायत की है. इस मामले पर अस्पताल प्रबंधन से बातचीत की कोशिश की गई तो उन्होंने इनकार कर दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही