Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिप अध्यक्ष ने प्रचार रथ को किया रवाना

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) आजादी के अमृत महोत्सव पर बुधवार 10 अगस्त को जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में हर घर तिरंगा अभियान के सफल आयोजन पर चर्चा की गई. उप विकास आयुक्त ने सभी को निष्ठापूर्वक अभियान को सफल बनाने की शपथ दिलाई.  सभी सदस्यों को बताया गया कि 13 से 15 अगस्त  तक हर घर तिरंगा का मुख्य उद्देश्य सभी गृह स्वामी को अपने मकान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना है. जिला परिषद, पंचायत समिति सहित पंचायती राज संस्थाओं में काम कर रहे सभी कर्मचारी, पदाधिकारी एवं उनके परिवार के लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया. अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला परिषद सदस्यों की उपस्थिति में जिला परिषद सचिव  ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथ को रवाना किया. यह वाहन धनबाद जिले के सभी प्रखंडों में तीन दिनों तक प्रचार प्रसार करेगा. सभी जिला परिषद सदस्यों ने तीन रंगों का बैलुन उडाया. साथ ही अध्यक्ष की अध्यक्षता में रैली निकाली गई. बैठक में प्रतीक के रूप में सभी सदस्यों को तिरंगा झंडा दिया गया. पुनः सभी सदस्यों को 12 अगस्त से पहले 150-150 अदद झंडा जिला परिषद की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ratilal-tudu-cut-cake-on-the-birthday-of-cm-hemant-soren/">धनबाद

: सीएम हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर रतिलाल टूडू ने काटा केक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही