Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झरिया व सिंदरी में व्याप्त बिजली संकट पर जीएम से मिले जिटा महासचिव

लो वोल्टेज की समस्या दूर करने व बिजली चोरी रोकने का किया आग्रह

Dhanbad : झरिया व सिंदरी में व्याप्त बिजली संकट के मुद्दे पर जिटा महासचिव राजीव शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल  22 जून को जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक हरेंद्र सिंह से मुलाकात की. जिटा महासचिव ने जीएम को क्षेत्र में बिजली की आंखमिचौली व लो वोल्टेज जैसी समस्याओं से अवगत कराया. साथ ही झारिया में बिजली चोरी वाले स्थानों को चिह्नित करते हुए उसे रोकने के लिए अभियान चलाने का आग्रह किया. वार्ता के दौरान जीएम ने कहा कि सिंदरी में पुरानी लाइन का दोहरीकरण डीएमफटी फंड से कराया जाएगा. इसके लिए 43 करोड़ रुपए का एस्टिमेट तैयार किया गया है. झरिया समस्या पर कहा कि झरिया में लाइन लॉस 55% है. ऐसे में वहां क्वालिटी बिजली देना संभव नहीं है. उन्होंने आरएमयू में एक हफ्ते में स्विच लगाने का आश्वासन दिया, ताकि लोगों को सुचारू ढंग से बिजली मिल सके. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-demonstration-of-pavement-shopkeepers-against-removal-of-encroachment-said-will-not-go-to-kohinoor-maidan/">धनबाद

: अतिक्रमण हटाने के खिलाफ फुटपाथ दुकानदारों का प्रदर्शन, कहा- नहीं जाएंगे कोहिनूर मैदान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही