Search

 
 
 

धनबाद :  कृषि बाजार समिति चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष बने जितेन्द्र अग्रवाल

 

गौरव गर्ग सचिव व दीपक कटेसरिया कोषाध्यक्ष

Dhanbad :  कृषि बाजार समिति चेम्बर ऑफ कॉमर्स की आम सभा रविवार 27 अगस्त को धनबाद के बाजार समिति स्थित चीनी पट्टी के प्लेटफार्म पर हुई, जिसमे विगत वर्षो के कार्यकाल पर विस्तृत चर्चा के साथ वर्तमान कमेटी को भंग कर नई कमेटी का निर्माण किया गया. सर्वसम्मति से जितेन्द्र अग्रवाल को अध्यक्ष,  गौरव गर्ग सचिव और दीपु कटेसरिया को कोषाध्यक्ष चुना गया. आम सभा में बाजार प्रांगण के लगभग सभी व्यपारी मौजूद थे. सभी व्यपारियों ने एक स्वर में नई कमेटी को बधाई दी तथा भविष्यमें  व्यापारी एकता की मिसाल कायम करने का प्रण लिया. आमसभा में विनोद गुप्ता, अशोक सर्राफ,  सुरेंद्र जिंदल,  विकास कंधवे,  राजकुमार अग्रवाल, अजय बंसल, शरद अग्रवाल, जसविंदर सिंह बिट्टू लाडिया, मंजीत सिंह, अनिल मित्तल, इन्द्र अग्रवाल, सुधीर बंसल, पवन गांधी, अनूप अग्रवाल, संतोष सिंह ,शेखर गुप्ता आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही