Search

 
 
 

धनबाद : जेएलकेएम ने निरसा से अशोक मंडल को उतारा, कल करेंगे नामांकन

 
Nirsa Bazar : निरसा विधानभा क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने से नाराज झामुमो नेता अशोक मंडल निरसा सीट से अब जेएलकेएम से चुनाव लड़ेंगे. वह मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. जेएलकेएम से टिकट मिलने के बाद अशोक मंडल सोमवार की शाम बारबेदिया स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में यह जनकारी दी. उन्होंने निरसा की जनता से भीख के तौर पर एक-एक वोट देने का आह्वान किया. कहा कि यदि निरसा की जनता उन्हें आशीर्वाद देकर विधानसभा भेजती है, तो वह उनका आभारी रहेंगे और क्षेत्र का विकास कर एक-एक वोट का कर्ज उतारेंगे. निरसा क्षेत्र में सबकुछ रहने के वाबजूद यहां के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. मौके पर जेएलकेएम के कार्यकर्त्ताओं ने मंडल को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. प्रेसवार्ता में विजय सोरेन उर्फ ठाकुर माझी, बोदीलाल हांसदा, संजय पालित, सोमनाथ महतो, दुलाल चक्रवर्ती, गिरधारी मंडल आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/239-kg-doda-recovered-from-tupudana-ranchi/">रांची

के तुपुदाना से 239 किलो डोडा बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही