Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चौक पर झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा नहीं लगाने से झामुमो नाराज

Maithon : मैथन पोस्ट ऑफिस चौक का हाल ही में सौंदर्यीकरण हुआ है. चौक पर झारखंड के स्वंतत्रता सेनानियों की प्रतिमा नहीं लगाने से झामुमो नेताओं में नाराजगी है. इस मुद्दे पर झामुमो नेता व कार्यकर्ता 20 मई को एग्यारकुंड अंचल कार्यालय के समक्ष धरना देंगे. पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ सोरेन ने 17 मई को अंचलाधिकारी सहित डीवीसी व एमपीएल प्रबंधन को इसकी लिखित सूचना दी है. ज्ञात हो कि एमपीएल प्रबंधन की ओर से मैथन पोस्ट ऑफिस पर सौंदर्यीकरण के तहत देश के कई स्वंतत्रता सेनानियों की प्रतिमा स्थापित की गई है. वहां रंग-बिरंगी लाइट के साथ फव्वारा भी लगाया गया है. प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ सोरेन ने कहा कि चौक पर झारखंड के एक भी स्वंतत्रता सेनानी की प्रतिमा स्थापित नहीं करना दुःखद है. यह राज्य के स्वंतत्रता सेनानियों के अपमान जैसा है, जिसे झामुमो कभी बर्दाश्त नहीं करेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही