Search

धनबाद: झामुमो ने की राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उटाने की अपील

  परासी पंचायत में सुनी ग्रामीणों की समस्या, सर्वजन पेंशन के फायदे गिनाए

Govindpur: झामुमो ने शनिवार 17 जून को परासी ग्राम पंचायत में झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं की समीक्षा की. केंद्रीय सदस्य धरणीधर मंडल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि सर्वजन पेंशन योजना का लाभ सभी ग्रामीणों को उठाना चाहिए. परासी मदरसा में समीक्षा बैठक में मुखिया मेराज अंसारी ने कहा कि उनकी पंचायत के अधिकतम लोगों को पेंशन योजना का लाभ दिया गया है और शेष लोगों को जल्द इससे जोड़ा जाएगा. बैठक में तारिक अंसारी,  हारून अंसारी, निर्मल कुमार मंडल, शमशेर अंसारी, उज्ज्वल मंडल, भैरव मंडल, साधन मंडल, बिरेन मंडल, षष्टी मंडल,  आजाद अंसारी, हाजी ताहिर अंसारी, हाजी मुसुरउद्दीन अंसारी, अशोक मंडल,  मंजूर शेख, घुनघुर अंसारी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp