Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: धनसार बस्ताकोला में डीओ ट्रक लोडिंग की मांग पर झामुमो ने किया प्रदर्शन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)   धनसार बस्ताकोला परियोजना में डीओ ट्रक लोडिंग का काम शुरू करने की मांग पर शनिवार 11 मार्च को झामुमो समर्थकों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे झामुमो नेता गणेश निषाद ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन स्थानीय बेरोजगार लोगों के साथ मनमानी कर रहा है. झामुमो के वरीय नेताओं के दबाव में प्रबंधन ने पांच हजार टन कोयला उठाव करने का डीओ ऑफर भेजा था. कोयला व्यवसायी ने रुचि दिखाते हुए डीओ कोयला उठाव का बिलिंग किया है. स्थानीय प्रबंधन कुछ यूनियन नेताओं के दबाव में डीओ ट्रक लोडिंग कोयला उठाव का एलॉटमेंट नहीं बना रहा है, जिससे परियोजना प्रभावित लोग रोजगार से वंचित हैं. अगर परियोजना में डीओ लोडिंग का काम शुरू हो जाता है तो सैकड़ों स्थानीय बेरोजगार युवकों को लोडिंग का काम मिल जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रबंधन कुछ लोगों के इशारे पर काम कर रहा है. परियोजना में ट्रक लोडिंग की आड़ में रंगदारी नहीं चलने दी जाएगी. जरूरत पड़ी तो पूरे मामले से प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराने का काम किया जाएगा. इस दौरान समर्थकों परियोजना भ्रमण करते हुए प्रबंधन विरोधी नारेबाजी की. परियोजना व्यू पाइंट पहुंच कर प्रदर्शन सभा में तब्दील हो गया. मांग पत्र परियोजना कार्यालय में सौंपा गया. मौके पर भोला पासवान, शेख जाहिद, मुनीर अंसारी ,रंजीत साहू, दिलीप महतो, साबिर फिरदौस ,फारुक कादरी ,सुभाष मल्लाह, रेखा पासवान, सुशीला देवी, सोनी देवी सहित सैकड़ों असंगठित मजदूर मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही