Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: झामुमो जिला अध्यक्ष ने किया पार्टी की कई कमेटियों का गठन

Advertisement
Advertisement

झरिया नगर समिति के अध्यक्ष बने मो फरीद मल्लिक व सचिव राधेश्याम बाल्मीकि

Dhanbad: झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति के निर्देश पर सोमवार 25 सितंबर को जिला केमटी के अध्यक्ष लक्खी सोरेन ने विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों की घोषणा की. झरिया नगर समिति का अध्यक्ष मो फरीद मल्लिक व सचिव राधेश्याम बाल्मीकि को मनोनीत किया गया है. चिरकुंडा नगर समिति के अध्यक्ष रंजीत बाउरी, सचिव आरिफ अली, जिला किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद महतो, सचिव परिक्षित दा, जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष सूरज चौहान, जिला छात्र मोर्चा का अध्यक्ष सुकु कुमार महतो, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, जिला बुद्धजीवी मोर्चा का अध्यक्ष राजू प्रमाणिक को बनाया गया है. केंद्रीय समिति से सिंदरी नगर समिति अध्यक्ष पद के लिए रामगोविन्द राम के नाम की घोषणा की गई है. इसके अलावा तमाम समितियों के सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सयुक्त सचिव, संगठन सचिव, कार्यकारिणी सदस्य के नाम की घोषणा भी की गई है. जिला अध्यक्ष ने कहा कि नई कमेटियों के गठन से संगठन में मजबूती आएगी, साथ ही जनता का काम भी अब तेजी से होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही