Sindri : सिंदरी (Sindri) एफसीआईएल सिंदरी के पूर्व कर्मचारी सह झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता लखीराम सोरेन ने गुरुवार 4 मई को एसएनएमएमसीएच में अंतिम सांसस ली. वह केवन मांझी बस्ती निवास में विगत एक मई को गिर गए थे. निधन की खबर सुन कर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए लखी सोरेन, फूलचंद मंडल, मन्नू आलम, देबू महतो, लखन प्रमाणिक, सुखलाल मरांडी सहित कई झामुमो नेता उनके आवास पहुंचे. मासस के वरिष्ठ नेता सुरेश प्रसाद ने बताया कि उन्हें एक मई को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था. चिकित्सकों ने उन्हें ब्रेन हेम्ब्रेज की बीमारी स्पष्ट की थी. इस बीमारी से जूझते हुए उनका निधन हो गया. उन्होंने बताया कि उनका पार्थिव शरीर बिरसा समिति सिंदरी में रखा जाएगा और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी. झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन ने बताया कि झामुमो सिंदरी के लिए यह बड़ी क्षति है. उन्होंने बताया कि झामुमो जिला उनके किए गए कार्यों को भुला नहीं पाएगा. झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने बताया कि लखीराम सोरेन आंदोलनकारियों में एक थे. उन्होंने अलग राज्य की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी. अलग राज्य का सपना देखते हुए उन्होंने तत्कालीन बिहार सरकार से आदिवासी मूलवासी के लिए योजनाओं की मांग की थी. झारखंड में सरकार आने के बाद इसे धरातल पर उतारा जा रहा है.
धनबाद:झामुमो नेता लखीराम सोरेन का निधन, सिंदरी में शोक की लहर
Leave a Comment