Search

 
 
 

धनबाद : पुतला दहन कार्यक्रम में झामुमो नेत्री नीलम मिश्रा की जुबान फिसली

 
कहा, राक्षसी प्रवृति के हैं झामुमो के लोग, नारी का सम्मान करना नहीं आता
Dhanbad : मणिपुर की घटना को लेकर गुरुवार 20 जुलाई की शाम रणधीर वर्मा चौक पर झामुमो ने मणिपुर सरकार का पुतला दहन किया. इस दौरान झामुमो नेत्री नीलम मिश्रा की जुबान फिसल गई. भाजपा के खिलाफ बोलते-बोलते उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोगों को ही राक्षसी प्रवृत्ति का लोग कह दिया. उन्होंने कहा कि महिला का सम्मान तो क्या महिला को ये लोग कुछ नहीं समझते है. उन्होंने कहा कि दो समुदायों की लड़ाई में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया जाता है और मणिपुर की सरकार 77 दिन तक इसे छुपाने का काम करती है. सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में स्वत संज्ञान लेना पड़ता है. इस घटना से पूरा देश शर्मशार हुआ है, इसलिए आज झामुमो सड़क पर है. [caption id="attachment_705939" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/JMM-PUTLA-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> मणिपुर सरकार का पुतला फूंकते झामुमो नेता[/caption] झामुमो के जिला अध्यक्ष लक्खी सोरेन और जिला सचिव मन्नू आलम ने भी इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त करवाई की मांग की. झामुमो नेताओं ने प्रधानमंत्री के बयान को दिखावा बताया. दोनों नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री को नारी के प्रति इतना ही सम्मान है तो कार्रवाई क्यों नहीं शुरू कराई गई. जब सुप्रीम कोर्ट दखल देता है. तभी उन्हें नारी की याद क्यों आती है. केंद्र की सरकार की सच्चाई अब सबके सामने आ चुकी है, जनता इसका समय पर जवाब देगी. ज्ञात हो की मणिपुर की घटना को लेकर आज पूरे राज्य में झामुमो ने मणिपुर की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया है. मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता कंसारी मंडल, देबू महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-held-a-meeting-to-speed-up-the-public-relations-campaign/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : महाजनसंपर्क अभियान में तेजी लाने को लेकर भाजपा ने की बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही