Search

 
 
 

धनबाद: झामुमो नेता ने समय से पहले रिटायरमेंट मुद्दे पर जीएम से की वार्ता

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) झामुमो के केंद्रीय सदस्य अशोक मंडल ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार 8 अगस्त को बीसीसीएल सीवी एरिया 12 के कार्यालय में महाप्रबंधक पीके मिश्र से वार्ता की. वार्ता में श्री मंडल ने पलासिया ग्राम तेईस एप्रीसिएट के रूप में कार्यरत कोयला कर्मियों को स्थायीकरण तथा दिलीप महतो नामक कोयला कर्मी को समय से पहले नवंबर माह 2022 रिटायरमेंट का नोटिस दे दिया, जबकि दिलीप महतो का रिटायरमेंट का समय 2033 है. अशोक मंडल ने कहा कि यह मैनेजमेंट की घोर लापरवाही है. इस समस्या पर मैनेजमेंट शीघ्र पहल करे और शीघ्र समाधान करे, अन्यथा आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा. वार्ता में ग्रामीणों की ओर से  झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ठाकुर मांझी, बाबूजान मरांडी, विशु गोराई, दुलाल मरांडी, बलराम गोराई, दिलीप महतो आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/condition-of-health-department-of-dhanbad-employees-did-not-get-incentive-even-after-getting-allotment/">धनबाद

के स्वास्थ्य विभाग का हाल: आवंटन मिलने पर भी कर्मियों को नहीं मिली प्रोत्साहन राशि [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही