Search

 
 
 

धनबाद : हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में झामुमो का प्रदर्शन 12 को- मथुरा महतो

 
Topchanchi : तोपचांची प्रखंड झामुमो पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में 12 फरवरी को तोपचांची प्रखंड कर्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेगा. इसको लेकर शुक्रवार को तोपचांची के हटिया मैदान में शुक्रवार को पार्टी नेताओं की बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देश पर ईडी ने आदिवासी मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा है. झारखंड की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की.बैठक में विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष विकास तिवारी, योगेंद्र मुर्मू, नवल किशोर केवट, अर्जुन रजवार, कृष्ण किशोर मेहता, दिनेश महतो, सोहन महतो, आनंद केवट, शहाबुद्दीन अंसारी, मोती महतो, केदारनाथ महतो, बालकृष्ण रजवार, मदन महतो, विश्वनाथ महतो, बानेश्वर महतो, सुरेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-gangster-prince-khan-demands-extortion-of-rs-10-lakh-from-congress-leader/">धनबाद

: गैंगस्टर प्रिंस खान ने कांग्रेस नेता से मांगी 10 लाख रुपए रंगदारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही