Search

 
 
 

धनबाद : झामुमो ने छह सूत्री मांगों को लेकर किया हर्ल के गेट पर प्रदर्शन, मौन रहा प्रबंधन

 
Sindri : सिंदरी (Sindri)  झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सोमवार 10 अक्टूबर को हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) सिंदरी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया. नेतृत्व झामुमो जिला अध्यक्ष रमेश टूडू ने किया. 6 सूत्री मांगों को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की. बावजूद हर्ल प्रबंधन की ओर से कोई पहल नहीं की गई. झामुमो ने स्थानीय एवं विस्थापितों को हर्ल में संविदा और स्थानीय दोनों क्षेत्रों में 75% रोजगार देने, मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी देने, हर्ल में कार्यरत स्थानीय एवं बाहरी श्रमिकों की सूची मुहैया कराने,   पहले से काम कर रहे स्थानीय मजदूरों को नियमित करने, स्थानीय मूलवासी आदिवासी को उर्वरक खाद की ट्रांसपोर्टिंग का काम देने, विगत 18 जुलाई को दुर्घटना में घायल ठेका मजदूर राकेश कुमार मंडल को स्वस्थ होने तक उच्च स्तरीय इलाज एवं मजदूरी का भुगतान करने व स्वस्थ होने पर हर्ल में स्थाई नौकरी देने की मांग की है. पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री टूडू ने कहा कि प्रबंधन ने 3 दिन के अंदर झामुमो सिंदरी स्थानीय समिति के साथ सभी मांगों पर वार्ता नहीं करेगा तो 14 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन को बाध्य होंगे. बताते चलें कि इन्हीं मांगों को लेकर झामुमो ने विगत 22 सितंबर एवं 3 अक्टूबर को भी हर्ल प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा था. बावजूद प्रबंधन की ओर से न तो जवाब दिया गया और  ना ही वार्ता की गई है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-if-the-problems-are-not-resolved-then-dvcs-wheel-jam-ramesh-tudu/">धनबाद

: समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो डीवीसी का चक्का जाम- रमेश टुडू [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही