Search

 
 
 

धनबाद : झामुमो ने मैथन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद कर किया प्रदर्शन

 
विरोध के कारण मैथन, कुमारधुबी, शिवलीबाड़ी, चिरकुण्डा, एग्यारकुंड में जलापूर्ति हुई बाधित
Maithon : झामुमो के एग्यारकुंड प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ सोरेन के नेतृत्व में गोपलपुर पंचायत के आदिवासी गांव वाकाडंगाल के ग्रामीणों ने बुधवार 23 अगस्त की सुबह मैथन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद कर धरना प्रदर्शन किया. ग्रामीण गांव में खराब हुए एकमात्र चापाकल के मरम्मत नहीं होने से नाराज़ थे. ग्रामीणों ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से चापाकल के मरम्मत के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से आग्रह किया जा रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि पेयजल के लिए पूरा वाकाडंगाल गांव के लोग इसी एकमात्र चापाकल पर निर्भर हैं. इधर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने से मैथन, कुमारधुबी, शिवलीबाड़ी, चिरकुण्डा, एग्यारकुंड, मुगमा, निरसा सहित कई क्षेत्रों में करीब एक लाख की आबादी को जलापूर्ति नहीं हो पायी. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ सोरेन ने कहा कि जब तक चापाकल का मरम्मत नहीं हो जाता, तब तक वाटर ट्रिटमेंट प्लांट बंद रहेगा. कहा कि आज मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो कल गुरुवार को धनबाद जलापूर्ति योजना बंद करा दी जाएगी. विभाग के कनीय अभियंता रतन खलखो ने बताया कि चापाकल मरम्मत कार्य पंचायतों के अधीन है. बावजूद इसके चापाकल मरम्मत के लिए मंगलवार को विभाग से टेक्नीशियन भेजा गया था, लेकिन चापाकल मरम्मत कार्य नहीं करने दिया गया. बताया कि जिसकी जमीन पर चापाकल है, वह मरम्मत कार्य करने नहीं दे रहा है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-union-chemical-and-fertilizer-minister-mansukh-mandaviya-will-reach-sindri-on-26th/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : 26 को सिंदरी पहुंचेंगे केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही