Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: घटिया सामग्री के आरोप पर झामुमो ने सड़क निर्माण कराया बंद

Maithan : मैथन (Maithan)  जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) द्वारा एग्यारकुण्ड दक्षिण पंचायत में करीब 42 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही पीसीसी सड़क का काम झामुमो ने 21 मार्च मंगलवार को बंद करा दिया. सड़क का शिलान्यास 16 जुलाई 2022 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया था. यह सड़क गलफरबाड़ी ओपी से बाबा सन्यासी मंदिर तक बन रही है. सड़क निर्माण कार्य में घटिया किस्म की सामग्री के इस्तेमाल की सूचना पर एग्यारकुंड प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह झामुमो नेता गोपीन टुडू के नेतृत्व में पूर्व मुखिया सह बीस सूत्री सदस्य लखी देवी, सहदेव सहित दर्जनों कार्यकर्ता निर्माण स्थल पर पहुंचे व काम रोक दिया. गोपीन टुडू ने कहा कि जिस सड़क का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया हो, उसमें घोटाला बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. जबतक घोटाले की जांच उच्चाधिकारियों द्वारा नहीं की जाएगी, तबतक निर्माण कार्य बंद रहेगा. कहा कि बिना रोलिंग एवं सोलिंग के मिट्टी के ऊपर सीधे लोकल सीमेंट व पत्थर से ढलाई की जा रही है. मुखिया अजय कुमार राम ने कहा कि पंचायत के प्रबुद्ध ग्रामीणों, संवेदक, एवं अभियंता के बीच वार्ता के बाद सड़क निर्माण हो रहा है. ठेकेदार द्वारा लोकल सीमेंट मंगाया गया था, लेकिन शिकायत मिलने पर मना कर दिया गया है. अब वह सीमेंट मंदिर निर्माण के काम आएगा. मुखिया ने कहा कि किसी तरह की अनियमितता पाये जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही