Search

 
 
 

धनबाद: झामुमो के सिंदरी कार्यालय में मनाया गया झामुमो सुप्रीमो का जन्मदिन

 
Sindri: सिन्दरी (Sindri) सिंदरी में 11 जनवरी बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 79 वां जन्मदिन मनाया गया. युवा नेता रामू मंडल के नेतृत्व में रोहड़ाबांध स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय में झामुमो के लोगों ने केक काट कर गुरुजी के प्रति अपनी श्रद्धा का प्रदर्शन किया. इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की. इस मौके पर परशुराम सिंह, देवेन मंडल, अशोक महतो, चमकलाल सिंह, दिवास बेहरा, जगदीश हाँसदा, नाजु सिंह, विश्वजीत सिंह, विनय मंडल, तपन बाउरी, सचितानंद मुंडा, मुकेश गोराई, अजय कालिंदी, विजय रवानी, मोतीलाल मुर्मू, सुजीत मुर्मू, विकास मंडल, संतोष सिंह, शुभंकर मंडल, आनंद मंडल, बलराम मंडल सहित कई झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही