Search

 
 
 

धनबाद : हेमंत की रिहाई की मांग को लेकर झामुमो ने निरसा में निकाला न्याय मार्च समेत 2 खबरें

 
Nirsa : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई की मांग को लेकर झामुमो के धनबाद जिला सह सचिव तपन तिवारी के नेतृत्व में शुक्रवार को निरसा की मदनडीह पंचायत में न्याय मार्च निकाला गया. न्याय मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने मदनडीह, बाडीडीह, डोमभुई, मंझलडीह आदि गांवों का भ्रमण किया. तपन तिवारी ने ग्रामीणों को हेमंत सरकार के कार्यकाल में किए गए कार्यों की जानकारी दी. कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा के इशारे पर ईडी ने हेमंत सोरेन को जेल भेजा है. उनकी गिरफ्तारी के पीछे की सच्चाई को बताने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए पार्टी हर गांव में न्याय मार्च निकाल रही है, जिसमें आम जनता का भारी समर्थन मिल रहा है. न्याय मार्च में सन्नी सोरेन, रामलाल साव, सोमनाथ सोरेन, साहेबलाल हेंब्रम, सोनामुनी सोरेन समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल थे.

मैथन सिरामिक ने कालीमंडा से कचरे की सफाई कराई

Maithon : मैथन सिरामिक प्रबंधन ने जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा पर शुक्रवार को कालीमंडा कार स्टैंड के समीप लगे कचरे के ढेर की सफाई करायी. वहां से जेसीबी मशीन से करीब 100 ट्रैक्टर कचरा उठाकर ईसीएल की राजपुरा खदान में डंप कराया गया. जिप सदस्य गुलाम कुरैशी ने बताया कि सड़क किनारे जमे कचरे से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी. लोगों की शिकायत पर कुरैशी ने मैथन सिरामिक से सफाई कराने का आग्रह किया था. कंपनी के चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पहले भी कंपन ने यहां सफाई करायी थी. मैथन मोड़ के पास भी कचरे की सफाई जल्द कराई जायेगी. मौके पर गोविंद प्रसाद, मो. इसराइल, एजाज अहमद, विमल पंडित आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-country-trusts-modis-guarantee-prime-minister/">धनबाद

: मोदी की गारंटी पर देश भरोसा करता है- प्रधानमंत्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही