Search

 
 
 

धनबाद : हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में झामुमो ने निरसा में निकाला न्याय मार्च

 
Nirsa : निरसा प्रखंड झामुमो के नेताओं ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को प्रखंड के हिकीमराल गांव में न्याय मार्च निकाला. न्याय मार्च हिकीमराल गांव से शुरू होकर रांगाडीह तक गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पर्चा बांटा. नेताओं ने नुक्कड़ सभा में कहा कि भाजपा व केंद्र सरकार ने षड्यंत्र के तहत ईडी का सहारा लेकर राज्य में जनता की चुनी सरकार के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कराया है. भाजपा को इसका जवाब आगामी चुनावों में झारखंड की जनता देगी. न्याय मार्च में धनबाद जिला झामुमो अध्यक्ष लखी सोरेन, केंद्रीय समिति के सदस्य अशोक मंडल,निरसा प्रखंड अध्यक्ष लखींद्र मारांडी, शमीम अंसारी, पोरेश दास, गिरधारी मंडल, लखी मूर्मू, पवन माजी, राजू झा, बब्लू सोरेन, ओमप्रकाश मूर्मू, मंटू दास आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-25-years-imprisonment-to-accused-of-raping-a-minor-and-2-court-news/#google_vignette">धनबाद

: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 25 साल की कैद समेत कोर्ट की 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही