Search

 
 
 

धनबाद : हेमंत की गिरफ्तारी विरोध में झामुमो ने तोपचांची में निकाली जनाक्रोश रैली समेत 2 खबरें

 
Topchanchi : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में झामुमो ने सोमवार को तोपचांची में जनाक्रोश रैली निकाली. रैली का नेतृत्व टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कियाँ. रैली तोपचांची हटिया मैदान से निकलकर सुभाष चौक होते हुए तोपचांची अंचल कार्यालय पहुंची. विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि ईडी ने हेमंत सोरेन को एक षड्यंत्र के तहत गिरफ्तार किया है. ईडी केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है. केंद्रीय एजेंसियों के जरिए विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है. हेमंत सोरेन भी इसी का शिकार हुए हैं. केंद्र सरकार उनकी छवि घुमिल करने का लगातार प्रयास कर रही थी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष विकास तिवारी, उपाध्यक्ष योगेंद्र मुर्मू, प्रखंड सचिव नवल किशोर केवट, अर्जुन रजवार, कृष्ण किशोर मेहता सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

सुभाष चौक पर जदयू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Topchanchi : तोपचांची बाजार स्थित सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने की मांग को जदयू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को धरना दिया. धरना को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव दीपनारायण सिंह ने कहा कि एनएचएआई ने सड़क चौड़ीकरण के दौरान सुभाष चौक से नेताजी की प्रतिमा हटा दी थी. लेकिन सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा होने के कई वर्ष बाद भी अब तक प्रतिमा स्थापित नहीं की गई है. कुछ माह पहले शेड निर्माण कर यूं ही छोड़ दिया गया है. उन्होंने अधिकारियों से जल्द प्रतिमा लगाने की मांग की. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-pds-dealer-attempted-to-rape-a-girl-who-had-gone-to-get-ration-arrested/">बोकारो

: राशन लेने गई बच्ची के साथ पीडीएस डीलर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही