Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: झामुमो उलगुलान ने जलाया नीलम मिश्रा व अमितेश सहाय का पुतला

Advertisement
Advertisement

विवादित बयान व माफिया लोगों को पार्टी में शामिल करने का विरोध

Dhanbad : झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान के बैनर तले रणधीर वर्मा चौक पर 25 जुलाई मंगलवार को झामुमो नेत्री नीलम मिश्रा का किया पुतला दहन किया गया. झारखंड मुक्ति मोर्चा व्यवसाय प्रकोष्ठ के अमितेश सहाय के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई. झामुमो उलगुलान के महानगर अध्यक्ष ने जेपी वालिया ने बताया कि झामुमो नेत्री नीलम मिश्रा का विवादित बयान कहीं से उचित नहीं है. वह पार्टी की मुख्य नेत्री में शुमार हैं. उनके द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ता को राक्षसी प्रवृत्ति का बताना सही नहीं है. झामुमो व्यवसाय प्रकोष्ठ के अमितेश सहाय के खिलाफ भी झामुमो उलगुलान कार्यकर्ता में भारी रोष दिखा. उन्होंने कहा कि अमितेश सहाय ने कोयला माफिया, पत्थर माफिया, बालू माफिया व जमीन माफिया को पार्टी में शामिल कर माफिया संस्कृति को बढ़ावा का कार्य किया है. बड़े-बड़े माफियाओं को पदों पर विराजमान कर धनबाद की विधि व्यवस्था पर चोट करने का कार्य किया है. जिन लोगों को पिछली कमेटी ने पार्टी में जगह नहीं दी, वैसे ठेकेदार व 72 माफिया को पार्टी में पद देकर लूटपाट का लाइसेंस दे दिया गया है. इसी के विरोध में आज नीलम मिश्रा और अमितेश शाह का पुतला दहन कर आक्रोश प्रदर्शन किया गया. पुतला दहन में अजय कुमार सिंह, निलेश चौधरी, रंजन हाड़ी, प्रफुल्ल मंडल, नित्यानंद बागची, मोहम्मद युनुस, परवेज़ अलम, अशोक कुमार, पीतांबर चौधरी, युसूफ मलिक, विकास कुमार, जयदेव कुमार, प्रदीप, रवि फर्नांडिस, विष्णु महतो, विजय कुमार, हांसदा, राम प्रसाद महतो, कृष्णा महतो आदि मौजूद थे. बता दें कि विगत 20 जुलाई की शाम रणधीर वर्मा चौक पर झामुमो ने मणिपुर सरकार का पुतला दहन किया था. इस दौरान झामुमो नेत्री नीलम मिश्रा की जुबान फिसल गई. भाजपा के खिलाफ बोलते-बोलते उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोगों को ही राक्षसी प्रवृत्ति का बता दिया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही