Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : राजगंज में सड़क दुर्घटना में झामुमो कार्यकर्ता की मौत

Baghmara : राजगंज में होली के दिन सड़क दुर्घटना में झामुमो कार्यकर्ता सह राजगंज थाना के एसपीओ गल्ही कुल्ही निवासी भैरव रजक (39) की मौत हो गई. भैरव रजक बाइक से अपनी ससुराल नावाडीह जा रहा था. तभी किसी वाहन ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. भैरव की मौके पर ही मौत हो गई. मौत की खबर सुनते ही होली की खुशियां मातम में बदल गईं. 9 मार्च को पोस्टमार्टम के बाद शव राजगंज लाया गया. शव देख परिजन चित्कार कर उठे. टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया. हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया. शव यात्रा में भी शामिल हुए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-kendua-market-rocked-by-bullet-bomb-blasts-youths-were-chased-and-beaten-6-injured/">धनबाद

: गोली-बम के धमाकों से दहला केंदुआ बाजार, युवकों को दौड़ाकर पीटा, 6 घायल  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही