Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झामुमो कार्यकर्ताओं ने सांसद निशिकांत दुबे का पुतला जलाया

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार 13 अप्रैल को रणधीर वर्मा चौक पर गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे का पुतला जलाया. सांसद के बयान की घोर निंदा की गई. झामुमो जिला अध्यक्ष लक्खी सोरेन ने कहा कि सांसद पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं,  एक लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा भी हैं. बावजूद वह मानसिक दिवालियापन के शिकार हो गए हैं. उनके बयान से पूरा सोरेन समाज मर्माहत है. कहा कि हम आदिवासी हैं, इसका मतलब यह नहीं कि हमें कोई कुछ भी बोले और हम सुनते रहें. इस राज्य में ऐसा नहीं चलेगा. सांसद, मुख्यमंत्री के परिवार को जेल में डलवाने की बात कहते हैं. सरकार गिराकर चुनाव कराने की धमकी देते हैं.  लेकिन उनको यह नहीं मालूम कि राज्य में गठबंधन की सरकार पूरी मजबूती के साथ अपना काम कर रही है. सांसद का यह सपना कभी पूरा नहीं होगा. राज्य में मुख्यमंत्री की नई वैकेंसी बंद है. वह अपनी गरिमा में रहें, नहीं तो पूरे झारखंड में आग लग जाएगी. अभी तो सिर्फ पुतला जला है. इस से भी बड़ा आंदोलन शुरू हो जाएगा. मौके पर मुकेश सिंह, रतिलाल टुडू सहित दर्जनों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही