Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: प्रबंधन के आश्वासन पर झामुमो कार्यकर्ताओं का धरना समाप्त

Katras : झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा कैलूडीह स्थित जीटीए आउटसोर्सिंग कंपनी वर्कशॉप के समक्ष झामुमो का धरना दूसरे दिन 8 जून गुरुवार को समाप्त हो गया. 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना  दिया जा रहा था. प्रबंधन ने झामुमो कार्यकर्ताओं को सभी मांगों पर वार्ता के लिए  19 मई को बुलाया है. प्रबंधन के इस आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने आंदोलन समाप्त कर दिया. ज्ञातव्य है कि इस आंदोलन के कारण आउटसोर्सिंग कंपनी का काम काज ठप रहा. मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अजमुल अंसारी ने कहा कि स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार तथा अन्य मांगों को लेकर प्रबंधन ने आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि अगर प्रबंधन ने उनकी मांगों को मानने से इंकार किया तो पुन आंदोलन किया जाएगा. मौके पर झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रति लाल टूडू, अजमूल अंसारी, मुखिया अर्जुन भुइंया, प्रेमा पांडे, मरियम खातून, असलम अंसारी, रीना कुमारी, ममता देवी, अताउल अंसारी, मो मंसूर, परवेज इकबाल, अहमद इकबाल, मुस्तफा, वकील कुरेशी, शकील अहमद, कविता कुरैशी, आमिर खान, मनोरंजन दसौंधी, विजय कुमार, रौनक अंसारी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही