Search

 
 
 

धनबाद : स्थापना दिवस पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने गोविंदपुर में निकाला जुलूस

 

Govindpur (Dhanbad) : झामुमो के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने गोविंदपुर में जुलूस निकाला. पार्टी के धनबाद जिला संयुक्त सचिव एजाज अहमद व माथुर अंसारी के नेतृत्व में मंगलवार को जुलूस गोविंदपुर ऊपर बाजार से निकल कर पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया. झंडा-बैनर के साथ शामिल कार्यकर्ता शिबू सोरेन जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाते चल रहे थे. जिप सदस्य नाजिश रहमानी जुलूस में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को भोजन कराया.

इसके बाद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में ही स्थापना दिवस पर धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में भाग लेने के लिए रवाना हो गए. जुलूस में टिंकू अंसारी, अजय मालाकार, हरिपद सोरेन, नुनूलाल सोरेन, लक्ष्मण मुर्मू, शनिचर टुडू, कालेश्वर हेंब्रम, सुंदरलाल किस्कू, सोनाराम टुडू, ईश्वर टुडू, सोनू मुर्मू, शनिचर सोरेन, लेवा मरांडी, मुमताज अंसारी, मजलूम अंसारी, जाकिर अंसारी, बाबूलाल मुर्मू, अंबाई सोरेन, मोतीलाल मुर्मू, हराधन किस्कू, सुरेश टुडू, छोटू टुडू, बेनीलाल टुडू आदि शामिल थे.

यह भी पढ़ें : तेजस्वी">https://lagatar.in/tejashwi-yadav-has-to-be-made-the-chief-minister-lalu-yadav/">तेजस्वी

यादव को मुख्यमंत्री बनाना हैः लालू यादव

हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही