Search

 
 
 

धनबाद : झामुमो की समर्पित कार्यकर्ता, गलती से पार्टी के खिलाफ फिसली जुबान - नीलम मिश्रा

 
बयान पर चौतरफ़ा घिरने के बाद झामुमो नेत्री नीलम मिश्रा ने वीडियो ज़ारी कर दी सफ़ाई
Dhanbad : अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर विवादों में घिरी झामुमो नेत्री नीलम मिश्रा ने शनिवार 22 जुलाई को अपना एक वीडियो जारी किया. वीडियो में वो रोते हुए बोल रही है कि वो अपनी पार्टी के खिलाफ कोई काम नहीं कर रही हैं. मणिपुर की घटना को लेकर भाजपा के खिलाफ बोलने के क्रम में उनकी जुबान फिसल गई और गलती से उनके मुंह से निकल गया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोग राक्षसी प्रवृति के लोग है, नारी का इज्जत करना नहीं जानते है. उन्होंने कहा कि गलती से निकली बात को वो वापस लेती हैं. पार्टी के लिए समर्पण भाव से काम करती आ रही हैं और आगे भी करती रहेंगी. झामुमो महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मीना हांसदा ने कहा कि एक कहावत है चमड़े की जुबान है, गलती हो जाती है. हमारी केंद्रीय सदस्य के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. इसे बेवजह कुछ लोग तुल देने का काम कर रहे है. गलती हर इंसान से होती है. गौरतलब है कि दो दिन पूर्व शहर के रणधीर वर्मा चौक पर केंद्र सरकार के पुतला दहन कार्यक्रम में पार्टी के लोगों के खिलाफ नीलम मिश्रा ने बयान दिया था. मामला सुर्खियों में आने के बाद उन्हें अब सफाई देनी पड़ रही है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-mla-purnima-singh-inaugurated-water-supply-scheme/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : विधायक पूर्णिमा सिंह ने किया जलापूर्ति योजना का उद्घाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही