Search

 
 
 

धनबाद: झामुमो की नई प्रखंड कमेटी के सदस्यों को किया गया सम्मानित

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) झारखंड मुक्ति मोर्चा की संयोजक मंडली द्वारा मंगलवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित विवाह भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में नई प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. उन्हें उनके दायित्व और पार्टी के विभिन्न क्रियाकलापों से अवगत कराया गया. प्रखंड स्तर पर पार्टी को पहले से अधिक मजबूत बनाने के बारे में आवश्यक निर्देश दिये गए. संयोजक मंडली के सदस्य कंसारी मंडल ने कहा कि केंद्रीय कमेटी ने जो जिम्मेदारी सौंपी थी, उसे सबकी सहमति से पूरा किया गया है. प्रखंड और वार्ड कमेटी में इस बार कई फेर बदल किये गए हैं.  कहीं से कोई विरोध का स्वर सुनने को नहीं मिला है. पार्टी के लिए समर्पित लोगों को जिम्मेवारी सौंपी गई है. जल्द ही पार्टी की नई जिला कमेटी का गठन होगा. समय आने पर नई कमेटी के सदस्य की नाम की घोषणा कर दी जाएगी. संयोजक मंडली के अमितेश सहाय ने कहा कि कोविड-19 के कारण पिछले दो वर्षों से पार्टी का स्थापना दिवस समारोह नहीं हो सका. परंतु  इस बार 4 फरवरी को स्थापना दिवस ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा. प्रत्येक सदस्य की उपस्थिति अनिवार्य है, इसलिए अभी से हम सभी को जुट जाना चाहिए. स्थापना दिवस में पार्टी अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उपस्थित होंगे. ज्ञात हो कि अंदरूनी विवाद के कारण तीन माह पूर्व केंद्रीय कमेटी ने जिले की सभी कमेटियों को भंग कर दिया था. हाल ही प्रखंड और वार्ड की नई कमेटी का गठन किया गया है. आज के कार्यक्रम में जिला के दसों प्रखंड से सभी पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक में संयोजक मंडली की सदस्य डॉक्टर नीलम मिश्रा ,अशोक मंडल, नकुल महतो ,अलादीन अंसारी, सुखलाल मरांडी, धरणीधर मंडल आदि की मौजूदगी रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही