Nirsa : निरसा (Nirsa) दीपावली की पूर्व संध्या पर रविवार 23 अक्टूबर को झामुमो के कद्दावर नेता माणिक गोराई ने दर्जनों समर्थकों के साथ मासस का दामन थामा. चिरकुंडा थाना के समीप जीटी रोड पर मासस द्वारा विशाल सभा का आयोजन किया गया. निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने सभी को माला पहनाकर स्वागत किया. श्री चटर्जी ने कहा कि माणिक दा के पार्टी में आने से मासस और भी मजबूत होगी. कयास लगाया जा रहा है कि 2023 में चिरकुंडा नगर परिषद के चुनाव को लेकर मासस को एक बड़ा चेहरा मिल गया है. पार्टी अगले चुनाव में उन्हें चिरकुंडा नगर परिषद का अध्यक्ष का उम्मीदवार बना सकती है. मासस अगर नगर परिषद के चुनाव में कामयाम होती हैं तो अगले विधानसभा चुनाव में भी बडी सफलता मिल सकती हैं. [wpse_comments_template]
धनबाद : झामुमो के कद्दावर नेता माणिक गोराईं ने समर्थकों के साथ थामा मासस का दामन
Last Updated: Oct 23, 2022 12:00 AM (IST)