Search

 
 
 

धनबाद: विदेशी युवती के प्यार में जोडापोखर के युवक ने दे दी जान

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  फ़ेसबुकिया प्यार के चक्कर में जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी 4 नम्बर निवासी 32 वर्षीय जगवीर ने बुधवार 24 मई की देर रात अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. अचानक इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजन फिलहाल कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं. उन्होंने सिर्फ इतना ही बताया कि एक विदेशी युवती के साथ ब्रेकअप के बाद यह घटना हुई है. पुलिस ने गुरुवार 25 मई की सुबह शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये एसएनएमएमसीएच भेज दिया है .

   मौत के बाद प्रेमिका ने प्रेमी के दोस्त को किया फोन

मृतक के पड़ोसी व दोस्त गगन ने बताया कि 24 मई की रात विदेशी प्रेमिका ने दूरभाष पर कॉल किया और डरे सहमे शब्दों में पूछा कि जगवीर कैसा है, वह ठीक है ना. कारण पूछने पर उसने बताया कि उसका जगवीर से अब ब्रेकअप हो गया है. यह जानकारी मिलते ही जगवीर आत्महत्या की धमकी दे रहा है.  उसने फोन पर कहा कि जा कर देखो वह कैसा है. यह सुन कर जब वह जगवीर के घर पहुंचा और उसे रूम से बाहर निकलने के लिए आवाज लगाने लगा तो कोई जवाब नहीं आया. इसके बाद उन्होंने जोड़ापोखर थाना को जानकारी दी.

  दोनों पहले से थे शादीशुदा

बताया जाता है कि जगवीर और उसकी प्रेमिका पहले से शादीशुदा थे. प्रेमी का 13 माह का एक बच्चा भी है. विदेशी प्रेमिका भी दो बच्चों की मां है. दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिये हुई, जो धीरे धीरे प्यार में बदल गई. वह प्रेमी से मिलने ऑस्ट्रेलिया से भारत आती थी. अलग अलग शहरों में दोनों का मिलना जुलना होता था. तभी अचानक एक दिन लड़की ने प्रेमी युवक जगवीर से अलग होने का निर्णय ले लिया. प्रेमी उसे लगातार समझाने की कोशिश करता रहा. बावजूद बात नहीं बनी और इसी गम में उसने आत्महत्या कर ली. जोड़ापोखर के एस आई सचिदानन्द गुप्ता ने कहा कि मृत युवक के दोस्त गगन के बयान के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का है. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर जांच करेगी . [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही