Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : टुंडी में खुला जोहार एग्री मार्ट, ग्रामीण महिलाओं का होगा उत्थान

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  टुंडी प्रखंड के गिरिधन महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड में शनिवार 28 जनवरी को जोहार एग्री मार्ट का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया. उन्होंने कहा कि यह इस प्रखंड का चौथा मार्ट है. इसके खुलने से जेएस एलपीएस से जुडी महिलाएं अपना उत्पाद यहां बेच पाएंगी. महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार की यह सुनहरी पहल है. इससे ग्रामीण महिलाओं का उत्थान होगा. श्रीमती सिंह ने बताया कि यह जोहार एग्री मार्ट किसानों को अच्छी किस्म के बीज, उर्वरक, रसायन, जैविक खाद, पशु चारा, मछली चारा, चूजे का चारा, छोटे कृषि उपकरण इत्यादि प्रदान करेगा. साथ ही किसानों को खेती के सही तरीकों पर उन्मुख करेगा. किसानों की उपज में बढ़ोतरी करने के लिए उपयुक्त मौसम का पूर्वानुमान प्रदान करेगा. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की जिला कार्यक्रम प्रबंधक रीता सिंह भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही