Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: निरसा में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू

Nirsa : निरसा (Nirsa)  निरसा विधानसभा क्षेत्र में15 फरवरी बुधवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डीएन प्रसाद यादव के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू हो गया. एग्यारकुंड, केलियासोल, हडियाजाम पंचायत,  पिठाकियारी, भमाल, निरसा उत्तर ,निरसा मध्य एवं दक्षिण पंचायत का भ्रमण करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं ने पार्टी का संदेश फैलाया. 2024 लोक सभा चुनाव के लिए पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है. इस कार्यक्रम में धनबाद जिला पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रशीद रजा अंसारी, प्रभारी संजय महतो, सह प्रभारी अफजल खान, अर्जुन भुईयां, कपिल देव प्रसाद, जियाउल हुसैन, मनभोला कुंभकार, श्यामल भंडारी, नंदन भुईयां, मिथलेश कुमार यादव, रामा रविदास ,डी के पासवान, मंटू गोप, दिनेश मोदी, राजेंद्र मोदी, सागीर अंसारी, हसन अंसारी, विनोद रजक, अजय भईया, आशिक अंसारी, विकास कुमार, अजय कुमार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही