Search

 
 
 

धनबाद : कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 11 फरवरी को साहेबगंज से

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 11 फरवरी को साहेबगंज में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ करेंगे. इस अभियान की सफलता के लिए 9 फरवरी को धनबाद में जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भारी संख्या में  पहुंचें और कार्यक्रम को सफल बनाएं. कार्यक्रम में राज्य और देश के कांग्रेस के वरीय नेता उपस्थित रहेंगे. बैठक में राशिद रजा अंसारी, नवनीत नीरज, लक्ष्मण तिवारी, योगेंद्र सिंह योगी, अक्षयवर प्रसाद, शैलेश कुमार सिंह, बीके सिंह, अफजल खान,  मो.सरफराज आलम, मंटू दास, अनिल साव, कयूम खान, गुड्डू खान, महेंद्र दुबे, राजू दास, देवेंद्र कुमार, हुमायूं रजा, सतपाल सिंह ब्रोका आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही