Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पी के राय कॉलेज में वाणिज्य व दर्शनशास्त्र विभाग का संयुक्त इंडक्शन मीट

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पी के राय मेमोरियल महाविद्यालय में 22 सितंबर गुरुवार को वाणिज्य एवं दर्शनशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में निप-2020 के तहत नामांकित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया. अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बी के सिन्हा ने छात्रों को अध्ययन के लिए ई-बुक्स, एन-लिस्ट और डिजिटल रिसोर्सेज की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी नियमित रूप से कक्षा में आएं. वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो सुशील कुमार लाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि क्लास में रह कर पढने में ध्यान लगाने की आवश्यकता है. दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ बिनोद राम ने छात्रों को कहा कि दर्शनशास्त्र एक ऐसा विज्ञान है, जो परम तत्व के स्वरूप की जांच करता है. मौके पर डॉ संजिदा खातून, डॉ सुजीत प्रसाद, डॉ त्रिवेणी महतो, प्रो अजीत नारायण दास, प्रो नूर सबा, डॉ धनंजय पाठक एवं प्रो जे के मिश्रा मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-marwari-development-trust-will-build-the-resort-with-the-bricks-received-as-a-gift-from-the-elderly/">धनबाद

:  मारवाड़ी विकास ट्रस्ट बुजुर्गों से भेंट स्वरूप प्राप्त ईट से करेगा रिसॉर्ट का निर्माण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही