Search

धनबाद : महुदा में संयुक्त छात्र संघ ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका समेत 3 खबरें एक साथ

Mahuda (Dhanbad) : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का पेपर लीक होने से नाराज़ संयुक्त छात्र संघ ने मंगलवार को महुदा लालबंगला चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जेएसएससी का पुतला दहन किया. छात्र नेताओं ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की. छात्र संघ के सदस्य निवेद केटियार ने कहा कि हेमंत सरकार राज्य के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. जेएसएससी की परीक्षाओं में बड़े शिक्षा माफिया संलिप्त हैं. गरीब, मजदूर के बच्चे दिन-रात मेहनत कर पढ़ाई करते हैं. अपने घरों से 100 से 300 किलोमीटर दूर परीक्षा देने के लिए केंद्र पर पहुंचते हैं. जब परीक्षा देकर बाहर निकलते हैं, तो पता चलता है कि परीक्षा का प्रश्न पहले से ही लीक हो गया है. छात्र संघ की मांग है कि इसकी सीबीआई से जांच कर शिक्षा माफियाओं पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. ताकि भविष्य में ऐसी गलती नहीं हो. मौके पर निवेद महतो, राहुल सोना, राज करण महतो राजू कुमार महतो, राकेश कुमार महतो, राहुल कुमार महतो, सनोज महतो, जलेश्वर महतो, मनोज महतो, आकाश महतो, ऋतिक महतो, अजय कुमार, बेबी कुमारी, राखी कुमारी, मुकेश महतो, किशोर कुमार महतो, देव कुमार गोराई, तरुण कुमार आदि मौजूद थे.

डीटी ने उत्खनन परियोजना का निरीक्षण किया

Tetulmari (Dhanbad) : बीसीसीएल के डीटी संजय कुमार ने मंगलवार को कतरास क्षेत्र की वेस्ट मोदीडीह उत्खनन परियोजना का निरीक्षण किया. पैच मे भरा पानी देखकर उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र पानी निकालकर वहां कोयले का उत्पादन शुरू करने को कहा. होल रोड जहां जहां संकीर्ण हैं उसे सफाई कर चौड़ीकरण करने का निर्देश दिया. वहीं बंद बीएस माइनिंग आउटसोर्सिंग पैच का भी अवलोकन किया. मौके पर सुरक्षा पदाधिकारी संजय चौधरी, जीएम एमएस दूत,पीओ सत्येन्द्र सिंह, प्रबंधक संजय सिंह आदि मौजूद थे.

कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/dt-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Katras : कांग्रेस के कतरास स्थित प्रधान कार्यालय में मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई. कार्यकर्ताओं ने बापू की तस्वीर पर फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. वक्ताओं ने अहिंसात्मक आंदोलन के जरिए क्रांति लाकर भारत को आजाद कराने में बापू के योगदान पर प्रकाश डाला. मौके पर कांग्रेस नेता माधव सिंह, भोला राम, बिनोद शर्मा, रोहित वहीद, राजाराम यादव, कतरास नगर अध्यक्ष रंजीत पांडे, बाघमारा प्रखंड 20 सूत्री सदस्य जियाउल हक, कतरास नगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विकास सिंह, कुमारजोड़ी मंडल अध्यक्ष अजय पासवान, राकेश गुप्ता, छोटेलाल चौहान, रॉबिन पॉल, रणधीर सिंह, हकीम अंसारी, छोटू रवानी, कृष्णा राम, प्रताप चौहान, मुन्ना स्वर्णकार आदि लोग उपस्थित थे. इधर श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स के प्रधान कार्यालय में राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि मनाई गई. जदयू के प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. कहा कि ग्राम स्वराज की स्थापना और देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने के लिए बापू के रास्ते चलना होगा. इस अवसर पर जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिन्दु देवी, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ धनबाद जिला अध्यक्ष इम्तियाज खान, जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ धनबाद जिला महासचिव अशोक कुमार दास, जमशेद अंसारी, राजेश शर्मा, शब्बीर अंसारी, सुभाष सिंह आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद-एलेप्पी">https://lagatar.in/dhanbad-alleppey-express-train-will-run-on-changed-route-till-25th-february/">धनबाद-एलेप्पी

एक्सप्रेस ट्रेन 25 फरवरी तक बदले रूट पर चलेगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp