Search

 
 
 

धनबाद : जोड़ापोखर व भागा मंडल भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

 

सांसद पीएन सिंह व कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने यात्रा को किया रवाना

Jorapokhar : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर जोड़ापोखर व भागा मंडल भाजपा ने 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली. भागा मंडल की तिरंगा यात्रा डिगवाडीह गणेश पूजा मौदान से शुरू होकर जोड़ापोखर में शहीद शशिकांत पांडेय की प्रतिमा के पास पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने श्रधंजलि दी. यात्रा का नेतृत्व   मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद पीएन सिंह, योगेंद्र यादव, पप्पू विश्वकर्मा, उपेन्द्र विश्वकर्मा, बीरेंद्र वर्मा आदि शरीक हुए. वहीं, जोड़ापोखर मंडल की तिरंगा यात्रा डिगवाडीह डिनोबिली मोड़ से शुरू होकर आसपास की बस्तियों से होते हुए पाथरडीह पहुंची. मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य रागिनी सिंह ने यात्रा को रवाना किया. मंडल अध्यक्ष अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में निकली यात्रा में मंडल के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. इस मौके पर नवीन लाल के नेतृत्व में कई युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. रागिनी सिंह ने पार्टी में उनका स्वागत किया. समारोह में जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, उमेश महतो, संतोष साव, मोतीलाल, राजू सिंह, राज बाबू, साहिल कुमार, लकी कुमार, अजय बरारी, गोप मुखर्जी, आयुष कुमार, अशोक कुमार, सूरज कुमार, अजय कुमार, गोपाल सिंह, सुमित कुमार, करन कुमार, गौतम कुमार, रोहित कुमार आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/5-senior-ncc-cadets-of-giridih-college-honored-with-rank/">

गिरिडीह कॉलेज के 5 सीनियर एनसीसी कैडेट्स रैंक से हुए सम्मानित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही