Search

 
 
 

धनबाद: अमित हत्याकांड में जोड़ापोखर पुलिस को नहीं मिली कोई सफलता

 

किसी की गिरफ्तारी भी नहीं, थाना प्रभारी कर रहे हैं छापेमारी

Jorapokhar:  जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के बरारी लक्ष्मी कॉलोनी में अवैध कोयला माइंस खोलने के सवाल पर 23 वर्षीय युवक अमित सिंह की हत्या के 72 घंटे बाद भी पुलिस को न कोई सुराग मिला है और न किसी अभियुक्त को पकड़ पाई है. पुलिस किसी ठोस नतीजे पर भी नहीं पहुंची है. मृतक के पिता जीतपुर निवासी अशोक सिंह का कहना है कि उनके पुत्र के दोस्त तबरेज के कहने पर ही मामला दर्ज कराया गया है. तबरेज बार बार बयान बदल रहा है. वह कहता है कि डिगवाडीह से लक्ष्मी कॉलोनी घटना के बाद 1 बजे रात को पहुंच गए थे. तभी देखा कि घायल अवस्था में अमित छटपटा रहा है. पिता ने बताया कि पुलिस ठीक से जांच करे. निर्दोष लोगों को जेल नहीं भेजे, बल्कि जो भी दोषी हो उसका पता लगा कर फांसी की सजा दिलाई जाए. उन्होंने कहा है कि पुत्र अमित के साथ कई बार मारपीट की गई थी. उन लड़कों की भूमिका की जांच की जाए. घटना स्थल पर कितने मोबाइल, किन किन लोगों का एक्टीवेट था या फिर पुत्र को 11 बजे रात को किसने बुला कर हत्या कराई, पुत्र के मोबाइल की सीडीआर निकाल कर हर पहलू की जांच होनी चाहिए. जोड़ापोखर थाना प्रभारी विनोद उरांव ने बताया है कि मृतक अमित के पिता अशोक सिंह के बयान पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें जगदीश, शिवा, स्वर्ण कमल,जिशु सिंह, विशाल नोनिया, बिपिन राय, लक्ष्मी डोलू शामिल है. थाना प्रभारी ने बताया कि युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मृतक की किनके साथ में दुश्मनी थी  या फिर तबरेज की भूमिका आदि सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है. ज्ञात हो कि सोमवार की रात लक्ष्मी कॉलोनी शिव मंदिर के निकट अवैध माइंस खोलने को लेकर अमित सिंह नामक युवक की हत्या धारदार हथियार से कर दी गई थी. इसमें 10-12 युवकों के शामिल होने की बात कही गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही