Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जोड़ापोखर पुलिस ने बरामद की चोरी की कई बाइक

Jharia : जोड़ापोखर व झरिया क्षेत्र में लगातार मोटरसाइकिल चोरी प्रकरण में जोड़ापोखर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है. पुलिस ने जीतपुर नुनुकडीह के सपन बावरी नामक युवक को तीन सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया था. पूछताछ के बाद आरोपियों की निशादेही पर मंगलवार 2 मई की रात बिना नम्बर की चार मोटरसाइकिल टाटा डीएवी स्कूल जामाडोबा के पीछे से बरामद की है, वही हाउसिंग कॉलोनी धनबाद से दो मोटसाइकिल संख्या (जे एच् 10 ऎल 6270 व जे एच् 10 बी जे 9513) बरामद की व विजय महतो को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार विजय ग्रुप का मास्टर माइंड है. रविवार को भी पुलिस ने दो मोटरसाइकिल बरामद की है. पकड़े गए युवकों में विजय महतो,सपन बावरी,बिनोद हाड़ी, दीपक हाड़ी, राहुल कुमार,नेहाल वर्मा, अभिषेक पासवान आदि से पूछताछ की जा रही है. थाना प्रभारी विनोद उरांव ने बताया कि अभी और भी गिरफ्तारी की जाएगी. उसके बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही