Search

धनबाद : हमले में घायल पत्रकार प्रवीर महतो का रिम्स में इलाज, पसली में फंसी है गोली

Dhanbad/Sindri : बलियापुर के पत्रकार प्रवीर महतो को 17 मई की रात अपराधियों ने गोली मार दी. प्रवीर बलियापुर से बाइक से अपने घर रघुनाथपुर जा रहे थे. उन्हें आनन-फानन में एसएनएमएमसीएच धनबाद ले जाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए रांची के रिम्स रेफर कर दिया. उनका इलाज रिम्स में चल रहा है. गोली दायीं तरफ कमर के ऊपर पसली में लगी है. डॉक्टरों ने फिलहाल गोली निकालने पर संशय जाहिर करते हुए कहा है कि दो-तीन दिन में मरीज की स्थिति में सुधार होने के बाद ऑपरेशन कर गोली निकाल ली जाएगी. इधर, घटना से धनबाद जिले के पत्रकारों व राजनीतिक दलों के नेताओं में रोष है. धनबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने 18 मई को डीएसपी वन अमर कुमार पांडेय से मुलाकात कर हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की. सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह देश के चौथे स्तंभ पर हमला है. उन्होंने कहा कि ऐlh अपराधिक घटनाओं से जनता में भय व आक्रोश का माहौल है. प्रशासन दोषियों को पकड़कर अविलंब कानूनी कार्रवाई करे. मासस के सचिव बबलू महतो व भारतीय उर्वरक श्रमिक संघ के अध्यक्ष बलदेव महतो ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि धनबाद पुलिस और झारखंड के मुखिया धनबाद को श्मशान बनाने पर तुले हुए हैं. कुड़मी युवा मोर्चा के धनबाद जिलाध्यक्ष संजय महतो ने कहा कि अपराधियों की 72 घंटे में गिरफ़्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा. एआईएसएम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोशिएशन के राजेश कुमार सिंह, सतीश चन्द्र मिश्रा, रतन अग्रवाल, नरेन्द्र जोशी, कुलवीर सिंह, सूरज पासवान ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की. इधर, सिंदरी के पत्रकार अनिल आशुतोष, बरमेश्वर शर्मा, नेपाल महतो, अजय उपाध्याय, राहुल पांडेय, सुरेश प्रसाद सिंह, प्रेम प्रकाश शर्मा, हरेंदर सिंह, सुरेश महतो, शंकर पांडेय, भाजपा के शैलेश सिंह, दिनेश सिंह, सिंदरी नगर भाजपा अध्यक्ष अरविन्द पाठक, राकेश तिवारी, इन्द्रमोहन सिंह, जन अधिकार मंच के अध्यक्ष रंजीत सिंह, लोजपा के शैलेन्द्र द्विवेदी, जीतेन्द्र शर्मा, रवींद्र प्रसाद आदि ने भी घटना की निंदा करते हुए हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-panic-due-to-heavy-blasting-in-katras-people-ran-away-from-their-homes/">धनबाद

: कतरास में हैवी ब्लास्टिंग से दहशत, लोग घरों से निकलकर भागे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp